रविवार, 9 अगस्त 2015

भोजपुरी भाषा के संवैधानिक दर्जा दिआवे खातिर जंतर मंतर पर धरना-प्रदर्शन सम्पन्न।


भोजपुरी भाषा के  संवैधानिक दर्जा दिआवे खातिर  जंतर मंतर पर धरना-प्रदर्शन सम्पन्न।

लाल बिहारी लाल
दिल्ली।  6 अगस्त को भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने हेतु भोजपुरी जन जागरण अभियान, BHOJPURI LANGUAGE RECOGNITION MOVEMENT के तहत दिल्ली के जंतर मंतर पर एक दिवसीय धरना का आयोजित किया गया। धरना में देश भर से भोजपुरिया लोग शामिल हुए। धरना को संबोधित करते हुए डाँ. लालबाबु यादव ने बिहार चुनाव को मद्दे नजर रखते हुए सभी दलों को भोजपुरी को संवैधानिक दर्जा तथा राज्य में दूसरी राज भाषा घोषित करने की मांग की। वहीं जय प्रकाश नारायण विश्वविदयालय के डीन व भोजपुरी के विभागाध्यक्ष प्रो डाँ. वीरेन्द्र नारायण यादव ने भोजपुरी को संवैधानिक दर्जा देने की मांग करते हुए यह बताया कि जय प्रकाश विश्व विद्यालय छपरा में एम ए भोजपुरी का कोर्स उनके तथा लालबाबु यादव जी के द्वारा लागु करने की बात कही गई।  मुजफ्फरपुर से आए बिहार यूनिवर्सिटी के भोजपुरी विभागाध्यक्ष डाँ जयकान्त सिंह ';जय'; ने चालिस सालों से चली आ रही इस लड़ाई को इस सरकार भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल कर समाप्त करने तथा भाषा का विकास करने की बात कही। देवरिया यूपी से आए जनार्दन सिंह ने कहा कि अगर भोजपुरी को संवैधानिक दर्जा नही मिलती तो सभी भोजपुरी भाषी सांसदों का घेराव किया जायेगा। पूर्वांचल एकता मंच के भाई शिवजी सिंह ने कहा कि हमलोग यह लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। सरकारें आती हैं वादा करती हैं और फिर वादाखिलाफी कर देती हैं। अब हम यह बरदाश्त नही करेंगे। लखनऊ से आये श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव ने सरकार के वादाखिलाफी पर दुःख व्यक्त किया. वीर कुंवर सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री निर्मल कुमार सिंह ने सरकार को ललकारा कि हमारी धैर्य कि परीक्षा ना ले. भोजपुरी आन्दोलन से जुड़े भोजपुरी समाज के अध्यक्ष श्री अजीत दुबे ने भोजपुरी, राजस्थानी और भोटी भाषा को संवैधानिक दर्जा जल्द मिलेगी कह कर सबमे आशा का संचार किया. युवा भाजपा पदाधिकारी भाई चन्द्रशेखर राय, राजीव रंजन राय, संजय राय और संजय सिंह ने सभा को संवोधित किया


     महुआ प्लस क्रियेटिव कंसल्टेंट श्री मनोज भाउक ने अपनी बातों में भोजपुरी की पीड़ा बताई। भोजपुरी जन जागरण अभियान के महामंत्री श्री अभिषेक भोजपुरिया ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए भोजपुरी को संवैधानिक दर्जा देने की मांग करते हुए भोजपुरी लोक गीतों में बढ रहे अश्लीलता के लिए भोजपुरिया लोगों को विरोध करने तथा सेंसर बनाने की बात कही। रंग श्री से श्री महेन्द्र सिंह ने भी भोजपुरी के आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की। वहीं जमशेदपुर से आए राजेश भोजपुरिया तथा मनोकामना सिंह ';अजय'; ने सभी संस्था तथा भोजपुरी भाषी लोगों को एक जुट होकर लड़ाई लड़ कर उसका हक लेने की बात कही। भोजपुरी जन जागरण अभियान के सदस्यों ने प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री को भोजपुरी को संविधान के आठवीं अनुसूची में शामिल करने के साथ 6 सूत्री मांग का ज्ञापन सौंपा गया ।
        इस धरना में शामिल अन्य वक्ताओं में पी राज सिंह, भाई बी के सिंह, विश्वनाथ शर्मा, देवेन्द्र कुमार, श्री कुलदीप श्रीवास्तव (सम्पादक भोजपुरी पंचायत), राजेश माँझी, राजीव उपाध्याय (भोजपुरी मैना), केशव मोहन पाण्डेय, राजीव रंजन राय, मनोज श्रीवास्तवा (भोजपुरी संसार), मनोज कुमार सिंह, पंकज कुमार (मध्यप्रदेश), प्रो० गुरुचरण सिंह, श्री श्यंदन सुमन तथा जे एन यू भोजपुरी मंच के कलाकारों ने अपने गायन से भोजपुरी का अलख जगाया। कार्यक्रम का संचालन रंगकर्मी श्री संजय ऋतुराज ने किया और धन्यवाद ज्ञापन इस धरना के राष्ट्रीय संयोजक श्री संतोष पटेल ने किया। धरना में मोनोज कुमार सिन्हा, डिफेंडर के संपादक धनञ्जय कुमार सिंह, इमाम साहेब, अज़ीज़ी साहेब, राजेश कुमार, संजय बेनडिक्ट, डॉ मनोज कुमार, विनय कुमार, जीतेन्द्र यादव, जिंतेंद्र नारायण और कवि अनूप कटियार, तेज प्रताप नारायण आदि लोगों ने भाग लिया.

सचिव- लाल कला मंच,नई दिल्ली
फोन-09868163073


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें