सोमवार, 20 अगस्त 2018

72 वे स्वतंत्रता दिवस पर लाल बिहारी लाल सम्मानित


स्वतंत्रता दिवस पर लाल बिहारी लाल सम्मानित
+++++++++++++++++++++++++++++++++



रवि शंकर
नई दिल्ली। 72 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर भारत सरकार के उपक्रम पवन हंस लि. के मुख्यालय नोयडा में झंडोतोलन के बाद एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस कवि सम्मेलन में लाल कला मंच,नई दिल्ली  के सचिव,लेखक एवं कवि लाल बिहारी लाल, सुश्री रश्मी भारद्वाज एंव नवल सिंह निशांत ने भाग लिया । इस अवसर  पर तीनों कवियों ने एक से बढ़कर एक ओज की कवितायें सुनाई। जिसमें संस्था के सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने कविताओं का भरपूर आनंद लिया।  कार्यक्रम के अंत में पवन हंस लि. के अध्यक्ष एंव प्रबंध निदेशक डा. बी.पी. शर्मा ने तीनो कवियों को मोमेंटो एंव 1100 रु. के चेक देकर सम्मानित किया।



लाल बिहारी लाल के दो लोक गीत – लड़ल नजरिया हुए रिलीज


लाल बिहारी लाल के दो लोक गीत – सातों जनम तोहरा से, लड़ल नजर हुए रिलीज
कार्ड्स
(प्रज्ञा म्यूजिक प्रा.लि. कंपनी से बाजार में)
सोनू गुप्ता
नई दिल्ली। कवि,लेखक एंव पत्रकार तथा समाजसेवी लाल बिहारी लाल के दो लोक गीत सातों जनम,तोहरा से लड.ल नजरिया  प्रज्ञा म्यूजिक कंपनी प्रा. लि. से पंकज कुमार के निर्देशन में हेमा हैप्पी एवं राज किशोर की आवाज में रिकार्ड हुआ है।  लाल के हाल ही में दो भोजपुरी लोक गीत आर.एन. फिल्मस् एंड मीडिया कंपनी द्वारा - पिया निरमोही,बलम निरमोही तथा अब त घरे आजा बालमा...रिकार्ड हुए हैं। जिसे स्वर दिया है लोक गायिक कंचन प्रिया ने।  इन गीतों में एक गीत यू ट्युब पर पिया निरमोही,बलम निरमोही  नाम से जारी(रिलीज) कर दिया गया है दूसरा अब त घरे आजा बालमा पर काम तेजी से चल रहा है जो बहुत जल्द यू ट्यूब पर रिलीज होने वाला है।
     लाल बिहारी लाल का हाल ही में लोक गायक राज किशोर की आवाज में टूटे दिल की आवाज तथा इससे पहले भोजपुरी कांवर भजन देवघर में भेंट होई ए जान रिलीज हुआ है। चेद्रसेखर फौजी की आवाज में मैया अंबे को जोत जगा के रिलीज हुआ है । इससे पहले लाल बिहारी लाल टी.सीरीज, एच.एम.वी , वीनस, यू.की. रामा, मैक्स, सोनूटेक, चंदा,गंगा,राजा,एंगल,भारती सहित दर्जनों कंपनियों के खातिर दर्जनों गायक गायिकाओं के लिए सैकड़ों गीत लिख चुके हैं। इनके लिखे कई गीत नब्बे के दशक में काफी हीट हुए जो आज भी बाजारों में खूब चल (बजे) रहे हैं। इनके लिखे हुए गीतों को  गाने वालों में- तारा बानो फैजाबादी,शायरा बानो फैजावादी,नरेन्द्र सागर,संजय प्रभाकर, रमायण सिंह राकेट,सरिता साज,शर्मिला पांडे,जय राम जुल्मी राज किशोर,कंचन प्रिया, रेखा रानी,हेमा हैप्पी वही हिंदी में मो. शफी कुरैसी,हेमा ध्यानी, आदि ने गाया है। इनकी भोजपुरी कविता-क्रांति बिहार के मगध ओपेन विश्वविद्यालय के एम. ए. और अंबेडकर  बिहार विश्वविद्यालय के बी.ए. के पाठ्यक्रम में भी शामिल है। इन्हें भोजपुरी एवं हिंदी साहित्य सेवा के लिए दर्जनों सम्मान मिल चुके है। भोजपुरी भाषा पर गायक मनोज लहरी की आवाज में भी एक गीत रिकार्ड हुआ है। जिसमें संगीत दिया है-अशोक निर्मल जी ने। अबी भोजपुरी कजरी पर काम चल रहा है जो बहुत जल्द रिकार्ड होंगे।