मंगलवार, 7 मार्च 2023

 विश्व पुस्तक मेला में लाल बिहारी लाल की पुस्तक संग्रह महंगी रोटी हुई लोकार्पित


सोनू गुप्ता



नई दिल्ली। दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में आयोजित विश्व पुस्तक मेला में नवजागरण प्रकाशन के स्टाँल पर कवि,लेखक एवं गीतकार सह साहित्य टी.वी. के संपादक लाल बिहारी लाल की लिखी हुई आजादी के अमृत महोत्सव पर 75 कविताओं का संग्रह महंगी रोटी का लोकार्पण- अंबेडकर फाउंडेशन के एडिटर सुधीर हिल्सयान, जामिया विश्वविद्यालय के हिंदी अधिकारी डा. राजेश मांझी,लोक सभा सचिवालय के एडिटर रण विजय राव,लेखक लाल बिहारी लाल,प्रकाशक राजकुमार अनुरागी,लेखिका प्रेम लता मुरार,मुम्बई से पधारे वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार हरिश पाठक,लेखिका डा. संदेश रायपुरकार तथा लेखक अनिल मासूम ने किया।

  लाल बिहारी लाल पिछले दो दशक से साहित्य सेवा में सक्रिय है। उन्होंने 5 सहयोगी संकलन संपादित कर चुके है तथा 2017 से 2022 तक लगातार बदरपुर डायरेक्ट्री का भी संपादन किया है। वर्तमान में साहित्य टी.वी. के माध्यम से साहित्य सेवा में लगे हुए हैं।इनकी कवितायें,गीत विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में लगातार प्रकाशित होते रहती है।इनके लिखे सैकड़ों गीत विभिन्न संगीत कंपनियों से बाजार में उपलब्ध है। हाल ही में संगीता वर्मा की आवाज में होली गीत आया है।