गुरुवार, 20 सितंबर 2018

नवजागरण प्रकाशन द्वारा लाल बिहारी लाल सम्मानित


नवजागरण प्रकाशन द्वारा पुस्तक लोकार्पण एंव सम्मान समारोह आयोजित

  लाल लाल बिहारी लाल साहित्य रत्न व हिंदी सेवी सम्मान से सम्मानित

रवि शंकर 
 


नई दिल्ली। नवजागरण प्रकाशन द्वारा पुस्तकों के लोकार्पण एवं सम्मान समारोह में अतिथि के रुप में वरिष्ठ भारतीय प्रसासनिक सेवा के अधिकारी एवं नई दिल्ली नगर पालिका के सचिव डा. रश्मि सिंह , सेवानिवृत आई.आऱ.ए.एस राम किशोर उपाध्याय ,हिंदी सेवी निवेदिता झा एंव चैन्नई से पधारी हिन्दी सेवी डा. सुधा दिवेदी द्वारा कवि पत्रकार एंव लेखक लाल बिहारी लाल को रचनात्मक सहयोग एवं हिन्दी के लिए सराहनीय कार्य करने हेतु अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गीत किसने गाया जिसके संपादक जामिया मिलिया विश्विद्यालय के हिंदी अधिकारी डा. राजेश कुमार मांझी है, सहित 6 पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के अंत में एक कवि गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें लाल बिहारी लाल, वीणा वादिणी चौबे, डा.राजेश मांझी आदि सहित दर्जनो कवियों ने हिस्सा लिया। संयोजन राजकुमार अनुरागी एवं संचालन कुमारी संध्या ने किया।
   श्री लाल को अनुराधा प्रकाशन,नई दिल्ली द्वारा हाइकू संकलन में संपादकीय मंडल में रखा गया था औऱ इसके लिए लोकार्पण के अवसर पर मुख्य अतिथि रिटायर्ड जज श्री जय भगवान शर्मा एवं अनुराधा प्रकाशन के मुख्य संपादक मनमोहन शर्मा द्वारा लाल को साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया । इस अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से कई साहित्य सेवी भी उपस्थिति थे।
        लाल बिहारी लाल पिछले 25 बर्षों से दिल्ली में नौकरी के साथ-साथ हिंन्दी एवं भोजपुरी की सेवा में लगातार लगे हुए है। लाल बिहारी लाल पिछले 25 बर्षों से दिल्ली में नौकरी के साथ-साथ हिन्दी एवं भोजपुरी की सेवा में लगातार लगे हुए है। पवन हंस लिमिटेड के नोयडा स्थित मुख्यालय में  15 अगस्त 2018 को कविता पाठ के उपरांत भी पवन हंस लि. के अध्यक्ष डा.बी.पी. शर्मा द्वारा. हिंदी सेवी सम्मान से लाल को सम्मानित किया गया । लाल को देश के विभिन्न संस्थाओं द्वारा 100 से ज्यादा पुरस्कार मिल चुके हैं।
   इनकी भोजपुरी कविता क्रांति बी.आर अंबेडकर विश्वविद्याल,,मुजफ्फपुर के स्नातक(बी.ए.) तथा यही कविता नालंदा ओपेन विश्वविद्यालय के स्नातकोतर(एम.ए.)के पाठ्यक्रम में शामिल है। क्रांति कविता विश्व कविता कोष में भी शामिल है। इनके लिखे भोजपुरी गीत टी.सीरीज,एच.एम.वी.,वीनस,रामा ,मैक्स,चंदा, यू.की,प्रज्ञा आदि कंपनियों से बाजार में सैकड़ो गीत उपलब्ध है।  बहुत जल्द इनके सैड सांग हीरा पाठक की आवाज में प्रज्ञा संगीत कंपनी से जान हाजिर बा/ मेरी जान सोना आने वाला है। इनके कई देवी गीत एंव लोक गीत शीघ्र ही विभिन्न कंपनियों से आनेवाले है। हाल ही मे दो लोक गीतों का शूटिंग प्रज्ञा कंपनी के लिए हुआ है। श्री लाल देश के कई पत्र-पत्रिकाओं में हिन्दी तथा भोजपुरी में लिखते है। वही कई पत्र-पत्रिकाओं के संपदकीय मंडल में भी शामिल है।



सोमवार, 10 सितंबर 2018

कवि एंव पत्रकार लाल बिहारी लाल साहित्य रत्न से सम्मानित


 कवि एंव पत्रकार लाल बिहारी लाल भी साहित्य रत्न से सम्मानित
अनुराधा प्रकाशन द्वारा प्रकाशित 4 साझा संकलनों का लोकार्पण





रवि शंकर
नई दिल्ली। चिरप्रतीक्षित-कथा कौमुदी, काव्य कलश, सीप के मोती, और हास्य के रँग, चारों साझा सँकलनों, जिसमें अलग-अलग प्रदेश से साहित्यकार जुड़े हैं,का लोकार्पण आर्य समाज मँदिर,जनकपुरी में किया गया। मुख्य अतिथि रिटायर्ड जज श्री जय भगवान शर्मा , विख्यात गीतकार एवं पटकथा लेखक श्री प्रेम भारद्वाज, वरिष्ठ समाज सेवी श्री बी एस मक्कड़  अनुराधा प्रकाशन के संस्थापक श्री मनमोहन शर्मा शरण, समाज सेवी और अनुराधा प्रकाशन की संरक्षिका एवँ क्रिएटिव डायरेक्टर श्रीमति कविता मल्होत्रा द्वारा चारों पुस्तकों का लोकार्पण किया।
  इस समारोह का कुशल मंच सँचालन हीरेन्द्र चौधरी  ने किया। पूर्व जज साहब जय भगवान शर्मा  ने मनमोहन शर्मा की सराहना करते हुए कहा कि साहित्य में उनके अनूठा योगदान सराहनीय है। साथ ही साथ उन्होने इस तरह के  हिंदी सेवा के लिए  बधाई भी दी। प्रेम भारद्वाज ने विश्वास और माँ के प्रति समर्पित रचनाएँ सुनाकर सबका मन मोह लिया। बी एस मक्कड की उत्साहवर्धक प्रस्तुति ने तो सभागार में उपस्थित सभी को स्तब्ध कर दिया। मनमोहन शर्मा जी ने चारों पुस्तकों पर प्रकाश डालते हुए साझा सँग्रहों से जुड़े सभी रचनाकारों को हार्दिक बधाई दी। कविता जी ने अपनी संवेदनशील शैली में किन्नरों के संवेदनशील मुद्दे पर एक बेहद मर्मस्पर्शी रचना सुनाई।कविता जी ने सभी सहभागियों को उत्कृष्ट लेखन की बधाई देते हुए कहा कि अनुराधा प्रकाशन मानव मूल्यों को समर्पित प्रकाशन है जिसमें राजनीति की कोई जगह नहीं है। इस आयोजन में एक लघु काब्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें कंचन गुप्ता,हरि प्रकाश गुप्ता, कवि एवं पत्रकार लाल बिहारी लाल ने देश भक्ति से ओतप्रोत कविता हमारा हिन्दुस्तान पढ़ी जिसें लोगो ने काफी सराहा गया। इस कड़ी को आगे ब़ढ़ाया जसवंत सिंह गुर्जर,दिनेश कुमार द्रोण आदी ने । हाइकू संकलन सीप के मोती के संपादकीय टीम में लाल बिहारी लाल भी सम्मिलत थे। इस कारण इन्हें साहित्य रत्न से अतिथि जय भगवान शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। काव्य गोष्ठी से होता हुआ सम्मान समारोह के बाद मनमोहन शर्मा ने आये हुए सभी अतिथियों एवं साहित्य प्रेमियों को हार्दिक बधाई दी