शुक्रवार, 13 जनवरी 2023

लाल बिहारी लाल विश्व हिंदी दिवस पर हिंदी सेवी सम्मान से सम्मानित

 लाल बिहारी लाल  विश्व हिंदी दिवस पर हिंदी सेवी सम्मान से सम्मानित




 

सोनू गुप्ता
 
++++देश के विभिन्न प्रांतो से 51 हिंदी सेवी सम्मानित++
 
 
 
नई दिल्ली। हिंदी की सेवा में दशकों से लगी देश की जानी मानी  संस्था जैमिनी अकादमी ,पानीपत द्वारा  विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से दिल्ली के लाल बिहारी लाल सहित  51 हिंदी के वरिष्ठ विभूतियों को डिजीटल रुप  हिंदी सेवी सम्मान से सम्मानित किया गया है। संस्था के अध्यक्ष ड़ा. विजेन्द्र जैमिनी ने बताया कि आजकल करोना काल में फिजीकल के बजाये डिजीटल सम्मान दिया गया है।
    लाल बिहारी लाल पिछले दो दशक से हिदी सेवी के रुप में काफी योगदान दिया है। पत्रकार एंव गीतकार लाल बिहारी लाल को देश की कई संस्थाये विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित कर चुकी है। उनमें पर्य़ावरण प्रहरी,शब्द साधक, राष्ट्र गौरव, दिल्ली रत्न, राष्ट्रभाषा संरक्षक आदि ।  इनके गीतों को  मानविता मिडिया, टी. सारीज, रामा, मैक,मैक्स, यू.की., लाचो,सुरताल भारत महान म्यूजिक,प्रज्ञा म्यूजिक सहित देश के सभी संगीत कंपनियों के लिए सकड़ो गीत लिख चुके है। इनके दर्जनों गीत हिंदी और भोजपुरी में यू. ट्यूब पर भी विभिन्न गायक ,गायिकाओं के स्वर में उपलब्ध है। इनके कई गीत बहुत जल्द आने वाले हैं। इनकी कविता क्रान्ति बिहार के दो विश्वविद्यालयों में पढ़ायी जाती है।