बुधवार, 4 जुलाई 2018

लाल बिहारी लाल के दो क गीत हुए रिकार्ड्स


आर.एन.फिल्मस् एंड मीडिया कंपनी से बहुत जल्द बाजार में



सोनू गुप्ता
नई दिल्ली। कवि,लेखक एंव पत्रकार तथा समाजसेवी लाल बिहारी लाल के दो  भोजपुरी लोक गीत आर.एन. फिल्मस् एंड मीडिया कंपनी द्वारा रिकार्डस हुआ है।  पहले गीत के बोल है- पिया निरमोही,बलम निरमोही तथा दूसरे गीत के बोल है- अब त घरे आजा बालमा...।जिसे स्वर दिया है लोक गायिक कंचन प्रिया ने।  इन गीतों को इसी नाम से अलग अलग यू. ट्यूब पर बहुत जल्द ही जारी किया जायेगा।
     लाल बिहारी लाल का हाल ही में भोजपुरी कांवर भजन देवघर में भेंट होई ए जान रिलीज हुआ है। जिसमें स्वर दिया है लोक गायक राज किशोर ने। इससे पहले लाल बिहारी लाल टी.सीरीज, एच.एम.वी , वीनस, यू.की. रामा, मैक्स, सोनूटेक, चंदा सहित दर्जनों कंपनियों खातिर दर्जनों गायक गायिकाओं के लिए सैकड़ों गीत लिख चुके हैं। इनके लिखे कई गीत नब्बे के दशक में काफी हीट हुए जो आज भी बाजारों में खूब चल रहे हैं। इनके लिखे हुए गीतों को  गाने वालों में- तारा बानो फैजाबादी,शायरा बानो फैजावादी,नरेन्द्र सागर,संजय प्रभाकर, रमायण सिंह राकेट,सरिता साज,शर्मिला पांडे,जय राम जुल्मी राज किशोर,कंचन प्रिया, रेखा रानी वही हिंदी में मो. सफी कुरैसी,हेमा ध्यानी, आदि ने गाया है। इनकी भोजपुरी कविता-क्रांति बिहार के मगध ओपेन विश्वविद्यालय के एम ए और अंबेडकर  बिहार विश्वविद्यालय के बी.ए. के पाठ्यक्रम में भी शामिल है। इन्हें भोजपुरी एवं हिंदी साहित्य सेवा के लिए कई सम्मान मिल चुके है। भोजपुरी भाषा पर गायक मनोज लहरी से बातचीत चल रही है। जो बहुत जल्द वो भी बाजार में आयेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें