बुधवार, 25 जुलाई 2018

लाल बिहारी लाल के दर्द भरे गीत-टूटे दिल की आवाज हुए रिकार्ड्स



प्रज्ञा म्यूजिक कंपनी से बहुत जल्द बाजार में लाल बिहारी लाल के दर्द भरे गीत-टूटे दिल की आवाज 




सोनू गुप्ता
नई दिल्ली। कवि,लेखक एंव पत्रकार तथा समाजसेवी लाल बिहारी लाल के दर्द भरे भरे गीत टूटे दिल की आवाज  प्रज्ञा म्यूजिक कंपनी से पंकज कुमार के निर्देशन में राज किशोर की आवाज में रिकार्ड हुआ है। इसमे गुलगुल जी ने भी काफी सहयोग किया है। लाल के हाल ही में दो भोजपुरी लोक गीत आर.एन. फिल्मस् एंड मीडिया कंपनी द्वारा रिकार्डस हुआ है।  पहले गीत के बोल है- पिया निरमोही,बलम निरमोही तथा दूसरे गीत के बोल है- अब त घरे आजा बालमा...।जिसे स्वर दिया है लोक गायिक कंचन प्रिया ने।  इन गीतों में एक गीत यू ट्युब पर पिया निरमोही,बलम निरमोही  नाम से जारी(रिलीज) कर दिया गया है दूसरा अब त घरे आजा बालमा पर एडिटिंग का काम तेजी से चल रहा है जो बहुत जल्द रिलीज होने वाला है।
     लाल बिहारी लाल का हाल ही में इससे पहले भोजपुरी कांवर भजन देवघर में भेंट होई ए जान रिलीज हुआ है।मैया अंबे को जोच जगा के रिलीज हुआ है जिसमें स्वर दिया है लोक गायक राज किशोर तथा चेद्रसेखर पोजी ने ने। इससे पहले लाल बिहारी लाल टी.सीरीज, एच.एम.वी , वीनस, यू.की. रामा, मैक्स, सोनूटेक, चंदा सहित दर्जनों कंपनियों के खातिर दर्जनों गायक गायिकाओं के लिए सैकड़ों गीत लिख चुके हैं। इनके लिखे कई गीत नब्बे के दशक में काफी हीट हुए जो आज भी बाजारों में खूब चल (बजे) रहे हैं। इनके लिखे हुए गीतों को  गाने वालों में- तारा बानो फैजाबादी,शायरा बानो फैजावादी,नरेन्द्र सागर,संजय प्रभाकर, रमायण सिंह राकेट,सरिता साज,शर्मिला पांडे,जय राम जुल्मी राज किशोर,कंचन प्रिया, रेखा रानी, वही हिंदी में मो. शफी कुरैसी,हेमा ध्यानी, आदि ने गाया है। इनकी भोजपुरी कविता-क्रांति बिहार के मगध ओपेन विश्वविद्यालय के एम ए और अंबेडकर  बिहार विश्वविद्यालय के बी.ए. के पाठ्यक्रम में भी शामिल है। इन्हें भोजपुरी एवं हिंदी साहित्य सेवा के लिए दर्जनों सम्मान मिल चुके है। भोजपुरी भाषा पर गायक मनोज लहरी की आवाज में भी एक गीत बहुत जल्द रिकार्ड होने वाली है। जिसमें संगीत दे रहे है.अशोक निर्मल जी ने।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें