मंगलवार, 26 जुलाई 2016

सेहत पर
लाल बिहारी लाल के कुछ दोहे

खान-पान की कमी से, रोज बिमारी होय।
खाना खाओं समय पर,रोग कभी ना होय।1।

रात को सोना समय पर,सुबह करो ना देर।
वरना तुम्हें बिमारी,  लेगा कोई घेर ।2।

हाथ खाने से पहले ,मुँह खाने के बाद।
निश-दिन धोना सीख लो,जीवन रहे अबाद।3।

मेहनत करना सीख लो,रहे बिमारी दूर।
जीवन में आनंद लाल,काया सुख भरपूर।4।

क्रोध करना छोड़ दो ,सीखो करना माफ।
लाल उसी दिन बिमारी, हो जायेगा हाफ।5।

मस्त रहो ब्यस्त रहो ,फटके न कोई रोग।
लाल संग हो खुशहाल, जीवन को लो भोग।6।

परम साध संतोष है सब साधों में खास।
लाल अमल कर देख लो जीवन आये रास।7।

हरा साग सब्जी खायें,रहें सुखी दिन रात।
बिमारी सब दूर रहे,लाल मिले सौगात।8।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें