सोमवार, 26 जुलाई 2021

रोपनी गीत झमाझम बरसेला पनिया ...लाल बिहारी लाल

 

लाल बिहारी लाल के लिखे रोपनी एवं कांवर गीत हुए रिलीज

सोनू गुप्ता


नई दिल्ली।  भोजपुरी के जानेमाने लोकप्रिय गीतकार ,कवि एवं पत्रकार  लाल बिहारी लाल के भोजपुरी में रोपनी गीत झमाझम बरसेला पनिया ..... लाचो म्यूजिक  कंपनी  से रिलीज हुआ है । जिसमें स्वर  दिया है लोक गायिका शीतल दुबे  एवं विनोद गुप्ता ने।  वही सुरताल भारत म्यूजिक  कंपनी से कांवर गीत - भोला के सन्देश.... रिलीज हुआ है। जिसमें स्वर दिया है गजेन्द्र ओझा ने । श्री लाल बिहारी लाल  सुरताल भारत कंपनी के लिए वर्ष 2021 में दर्जनों  गीत लिख चुके है।

   इनके लिखे हिंदी भोजपुरी गीत देश के नामी गिरामी कंपनियों- टी. सीरीज,एच.एम.वी.,वीनस,रामा,चंदा, मैक्स, यू.की, प्रज्ञा आदी से रिलीज हो चुके है। इनके लिखे  राष्ट्रीय हिंदी गीत जागो देशवासियों जागो  दिलीप  कुशवाहा दिलजले की आवाज में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आने वाले है।

      श्री लाल के अभी तक सैकड़ो गीत बाजार में है जो कई सुपर डूपर हीट भी रहा है। साहित्य टी.वी. के संपादक श्री लाल की भोजपुरी कविता- क्राति बिहार के दो विश्वविद्यालय में भी पढ़ाई जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें