सोमवार, 29 अक्तूबर 2018

वाल्मीकि जयंती खुशबू विकास सहयोगी समिति की ओर से मनाई गई नई


वाल्मीकि जयंती खुशबू विकास सहयोगी समिति की ओर से मनाई गई






नई दिल्ली। संस्कृत के आदी कवि महार्षि बाल्मीकि की जंयती बदरपुर में खुशबू विकास सहयोगी समिति की ओर से मनाई गई। जिसके मुख्य अतिथि बदरपुर के विधायक पं. नरायण दत शर्मा थे। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रुप मे समाजसेवी एवं पत्रकार लाल बिहारी लाल ने अपने वक्तब्य मे कहा कि ज्ञान एवं कर्म के दम पर मानव महान बनता है। इसका जीता जागता उदाहरण डाकू रत्नाकर से महर्षि बने वाल्मीकि जी है। इनके पद चिन्हों पर चलना कठिन है पर नामुमकिन नहीं।  मानव कल्याण के लिए महर्षियों का जीवन अनुकरणीय है। इन्होनें संस्कृत में ऐतिहासिक ग्रंथ रमायण की रचना की जो आदि काब्य ग्रंथ है औऱ मर्यादा पुरुषोतम राम को मर्यादा पुरुष के रुप में भारत के घर घर में पहुँचा दिया। वही मुख्य अतिथि पं.नरायण दत शर्मा ने कहा कि आदमी जन्म कही भी ले पर अपने कर्म एवं हठ के दम पर महान बनता है। जो बालमीकि जी ने किया। खुशबू विकास सहयोग समिति के अध्यक्ष राकेश कोहली ने वाल्मिकि जी के बारे में बताया कि जो राम का उच्चारण भी ठीक से नही कर पाते थे वे कर्म एवं लगन से आदि कवि बन गये औऱ कालजयी ग्रंथ रमायण की रचना कर डाली। कवि के रुप में नानक चंद जी एवं गिरीराज गिरीश जी ने भी अपनी-अपनी भूमिका का निर्वाहन बा-खूबी किया और बाल्मीकि जी पर रोचक एंव मर्मस्र्पर्शी कवितायें    सुनाई।समाजसेवी एवं एम.टी.एन.एल. के सदस्य गौरव बिंदल ने भी इनके पद चिन्हों पर चलने को कहा।  वही इस क्षेत्र के कई गन्य मान्य जिनमें- भीर भान सिंह, राधे श्याम जी,भाई लाल, प्रेम कुमार, श्रीमति रेखा,आशा यादव,सुनिती आर.एम. तिवारी तथा बदरपुर  महिला पंचायत टीम के महिला सहित सैकड़ो महिलाये मौयूद थी।
 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें