रविवार, 25 फ़रवरी 2018

लाल बिहारी लाल सर्वभाषा ट्रस्ट द्वारा “सर्वभाषा सम्मान” से सम्मानित

लाल बिहारी लाल सर्वभाषा ट्रस्ट द्वारा  सर्वभाषा सम्मान से सम्मानित
++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++

– सोनू गुप्ता

नई दिल्ली। भाषा ,साहित्य ,कला औऱ संस्कृति पर काम करने वाली संस्था सर्वभाषा ट्रस्ट द्वारा सर्व भाषा साहित्य उत्सव के दौरान लाल कला मंच के सचिव पर्यावरण प्रेमी एवं  दिल्ली रत्न लाल बिहारी लाल को साहित्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए सर्वभाषा सम्मान से संस्था के सचिव केशव मोहन पांडे एवं अध्यक्ष डा.अशोक लव द्वारा सम्मानित किया गया। इस साहित्य उत्सव में संस्था की एक ई पत्रिका तथा 6 अन्य पुस्तकें भी लोकार्पित की गई। भाषा पर एक विचार गोष्ठी एवं काब्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। काब्य गोष्ठी में देंश के विभिन्न क्षेत्रों एवं भाषाओं के कवियों ने हिस्सा लिया। लाल को हाल ही में साहित्य एवं कविता के क्षेत्र मे सराहनीय कार्य करने के लिए मोबाईल न्यूज 24 डाँट काँम  द्वारा काब्य-गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया था।
  लाल बिहारी लाल को इससे पहले भी साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में दर्जनों पुरस्कार मिल चुके हैं। इनकी भोजपुरी कविता क्रांति बिहार के दो विश्वविद्यालयों में वी.ए. तथा एम.ए. में पढ़ाई जा रही है। लाल अभी तक 6 पुस्तको का संपादन कर चुके हैं।औऱ इनकी रचनायें देश के विभिन्न पत्र –पत्रिकाओं में अवरत प्रकाशित होते रहती है।आशा है लाल भविष्य भी अपनी लेखनी को अनवरत धार से साहित्य की सेवा करते रहेगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें