गुरुवार, 9 मार्च 2017

युवा क्रांति फाउण्डेशन ने अन्त. महिला दिवस पर विचार गोष्ठी एवं रैली का आयेजन किया।

युवा क्रांति फाउण्डेशन ने अन्त. महिला दिवस पर विचार गोष्ठी एवं रैली का आयेजन किया।
सोनू गुप्ता
बदरपुर। युवा क्रंति फाउण्डेशन ने अपने मुख्यालय पर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को जागरुक करने के लिए एक गोष्ठी एवं जागरुकता रैली का आयोजन समाजसेवी एंव पत्रकार दिल्ली रत्न लाल बिहारी लाल के आतिथ्य में समपन्न हुआ।इस कार्यक्रम में मोहतरमा सहनवाज,कुमारी वर्षा,निर्मल झा उर्फ गुड्डू,मो.यकूब तथा संस्था के अध्यक्ष मो. रफी तथा विसाखा मैडम ने अपने-अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि के रुप में आये लाल बिहारी लाल ने कहा कि सबसे पहले सोशलिस्ट पार्टी ने महिलाओं के  मताधिकार का हक मिलें इसकी लड़ाई 1909 में इसी दिन शुरु की  थी ।उसके बाद ही ग्रेगेरियन कैलेंडर के हिसाब से इस दिन को 8 मार्च था तभी से यह  चलन में आया। इस दिन महिलाओं के सामाजिक,आर्थिक एवं राजनैतिक स्तर में सुधार लाने के लिए प्रयास के रुप में  मनाया जाता है। भारत सरकार आजादी के पहले और आजादी के बाद महिलाओं की दशा एवं दिशा सुधारने के लिए काफी प्रयास किया है और अभी भी कर रही है।राजाराम मोहन राय को प्रयास से 1856 में सती प्रथा का उनमूलन हो,बिधवा पुर्विवाह हो या दहेज प्रथा का उन्मुलन हो ,समान वेतन की बात हो या समाजिक स्तर में सुधार हो ,कार्यालयों में शोषण की बात हो या फिर भ्रुण हत्या जैसी जघन्य अपराध हो । समान शिक्षा एवं रोजगार के अवसर हो सभी में गुणात्मक सुधार हुआ है। सन 2001 के जनगणना में प्रति 1000 पुरुषों पर 933 महिलाये थी  के मुकाबले 2011 की जनगणना में प्रति 1000 पुरुषों पर महिलाओं की स्थिति में सुधार हुआ है। और यह बढ़कर 943 हो चुकी है। इस आवसर पर सैकड़ो महिलाओ को अपने बच्चों को शिक्षित करने का संकल्प कराया गया ताकि एक शिक्षित महिला पूरे समाज को शिक्षित कर सकती है।बिहार सहित कई राज्य सरकारे विभिन्न निकाय चुनावों में महिलाओं के  लिए 50% आरक्षण भी कर दिया है यह संसद में भी मिहिला आरक्षण विल पेश हुआ पर अभी तक पास नही हुआ है। समाज औऱ देश की दशा और दिशा सुधारने के लिए महिलाओं की स्थिति में सुधार जरुरी है।
  महिलाओं की दशा एवं दिशा को सुधारने के लिए खड़ा कालोनी की गलियों में लगभग 3 कि.मी. की एक रैली भी निकाली गई जिसका नेतृत्व समाजसेवी विशाखा मैडम , सुनिता मैमड .मो. रफी एवं लाल बिहारी लाल ने किया। इस रैली में महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष में.सरीफ सैफी, सदस्य फरहद खान, समाजसेवी,निशा खान,शखीना, अविनिश पांडे, असलम जावेद सहित कई लोग मौयूद थे। अंत में संस्था के अध्यक्ष मो. रफी ने सभी का हार्दिक धन्यवाद दिया।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें