सोमवार, 21 मार्च 2016

लाल कला मंच ने मनाया रंग अबीर उत्सव 2016

संजय गिरी को मिला मूर्ख महाधिराज का सम्मान
लाल बिहारी लाल
नई दिल्लीIलाल कला,सांस्कृतिक एवं सामाजिक चेतना मंच(रजि.) द्वारा सामाजिक भाईचारे का पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक सरस काव्य गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मिला जुला रुप  रंग अबीर उत्सव-2016(काव्य गोष्टी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम) का आयोजन मोलड़बंद,बदरपुर  में वरिष्ठ लेखक एवं भारतीय रेलवे सेवा के अधिकारी श्री रामकिशोर उपाध्याय   की  अध्यक्षता में समपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवी  का. जगदीश चंद्र शर्मा गौरव बिन्दल, सोनू गुप्ता(संस्था के अध्यक्ष) ,राजेन्द्र अग्रवाल आदि ने दीप जलाकर किया। इसके बाद संस्था के सचिव लाल बिहारी लाल के सरस्वती वंदना-ऐसा माँ वर दे/विद्या के संग-संग/सुख समृद्धि से सबको भर दे, से शुरु हुआ। कार्यक्रम के अतिथि के रुप में प्रो. हवलदार शास्त्री थे। इस कार्यक्रम का संयोजन दिल्ली रत्न श्री लाल बिहारी लाल का था तथा संचालन फरीदाबाद से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार शिव प्रभाकर ओझा ने किया। इस अवसर पर लाल कला मंच द्वारा पहली दफा इस वर्ष(2016)का मुर्ख महाराज का ताज संजय गिरी के अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया।
     इस अवसर पर कवियों के रुप में अपनी कविता का पाठ करते हुए पुष्प लता ने कहा कि-पान ,गुलाल आबीर ले फगुनी चली ब्यार।बैर सभी हम भूलकर आओं बांटे प्याऱ। । इसे आगे बढाया महेन्द्र प्रीतम,आकाश पागल,जय प्रकाश गौतम एवं निष्पक्ष बुलंदशहरी ने। पूर्वी दिल्ली से पधारे कवि निर्देश शर्मा ने हास्य एवं बयंग्य में होली की बाते करते हुए श्रोताओं से खूब वाहावही लूटी। और कहाकि
हाथ  बस इतना लगाये हाथ थक जाने के बाद ।ये दवा खाने से पहले ये दवा खाने के बाद।। वही ओम प्रकाश शुक्ला ने कहा कि
 मन अधीर विरहन भई,पिया बसे परदेश।
 बिन उनके नहीं भा रही फागुन का संदेश।।
इश कड़ी  को औऱ फऱवान चढाया मन्जू वशिष्ठ, अकेला इलाहाबादी तथा डा. सत्य प्रकाश पाठक ने।संस्था के सचिव लाल बिहारी लाल ने देश दुनिया की बिगड़ते पर्यावरण पर कहा कि आव आज धरा बचावल जाव ।पेड़ जगे जगे लगावल जाव।। वही मुर्ख महाराज संजय गिरी ने कहा कि चलते जो आग पर है ,वो डरते कभी नहीं।दुश्मन के सामने भी वो भुकते कभी नहीं।
राम किशोऱ उपाध्याय जी ने अपने अध्यक्षीय वक्तब्य में कहा कि लेखक एवं कवि को समाजिक परिवेश में ढ़लकर उनके दर्द को समझ के ही रचना करनी चाहिये तभी वोरतना कालजयी हो सकती है।।
   इश अवसर पर क्षेत्र के कई गन्यमान्य मौयूद थे उनमें बदरपुर रंजिडेट वेलफेयर एसो. के अध्यक्ष के.के .सिंह,राजीव गांधी फैन्स एसो. के बदरपुर के अध्यक्ष सुभाष यादव,डा. क.के. तिवारी ,डा. आर. कान्त,पत्रकार नीरज पांडे।उर्मिला मिश्रा,जी.एस. चौहान, ओ.पी .मिश्रा, एक कदम एकता की ओर से दीपेश कुमार रा. जनशक्ति से आलोक सिन्हा एवं अलका शर्मा  आदी मौयूद थे। अंत में संस्था के अध्यक्ष सोनू गुप्ता ने सभी कनियो एवं आयो हुए गन्यमान्यों का हार्दिक धन्यवाद दिया।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें