गुरुवार, 11 अक्टूबर 2018

लेखनी के लाल - लाल बिहारी लाल


 हिंदी और भोजपुरी  के सिपाही  - लाल बिहारी लाल
नीरज पाण्डेय

श्री लाल बिहारी लाल  का जन्म बिहार के छपरा जिला में 10 अक्टूबर 1974 को हुआ था श्री लाल  साहित्य, पत्रकारिता एवं समाज सेवा के अजब मिसाल हैं। आज जहां कुछ लोग समाज सेवा का चोला ओढ़ कर दुनिया की नज़रों  में धूल झोंकने मे लगे हैं वहीं कुछ व्यक्ति ऐसे भी हैं जो निस्वार्थ भाव से देश और समाज की सेवा में लगे हैं। जिनका एक मात्र उद्देश्य समाज हित है। समाज के लिए कुछ करने का इनका जुनून इस हद तक बढ़ जाता है कि वह अपनी जीवका का साधन जुटाने के बजाय समाज और देश हित के प्रति समर्पित हो जाते हैं।ऐसे ही समाज सेवीकवि और लेखक लाल विहारी लाल जिन्होंने अपनी सादगी और समाज के प्रति सेवाभाव के अजब मिसाल कायम की है। इनके कई गीत विभिन्न संगीत कंपनियों से भी निकल चुके है।
   लाल बिहारी लाल समय समय पर सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक करते रहते हैं। श्री लाल समाज सेवा के अलावा पर्यावरण संरक्षण के लिए भी विभिन्न कार्यक्रम और काव्य संगोष्ठी आयोजित कर  पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज मे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे है। वन बचाओ पेड़ लगाओ जल ही जीवन है के तहत इनका मानना है कि जल है तो कल है एवं स्वच्छ रहो स्वास्थ्य रहो आदि स्लोगन से लोगों को जागरूक करते रहते है।  विभन्न पत्र- पत्रकाओं में लेखों के माध्यम से भी स्वच्छतापर्यावरण,जल ही जीवन है  तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,नदियों की सफाई तथा जल संरक्षण आदि की झलक इनकी लेखन में देखने को मिलती है।
    लाल जी ने बदरपुर क्षेत्र मे विकास कार्यों को लेकर भी काफी संघर्ष किया है चाहे वह यातायात की समस्या हो या सड़कों पर गड्ढों की या बारिश के दिनों मे जल भराव की समस्या हो निरंतर अपनी लेखनी के माध्यम से या प्रत्यक्ष रूप से अधिकारियों से मिलकर लोगों की समस्यों को दूर करने मे दिन रात लगे रहते हैं। लाल बिहारी लाल जी की रचनाएं(क्रांति कविता) आज भी नालंदा विश्विद्यालय के एम.ए. के अलावा बिहार विश्व विद्यालय के बी.ए. में पढ़ाई जा रही हैं।
   44 वर्षीय लाल विहारी लाल जी स्वयं तो पिछले कई वर्षों से समाज कार्य में जुटे ही हैं साथ ही उनकी पत्नी एवं बच्चें भी इनके सामाजिक कार्यों में पूर्ण सहयोग कर रहे हैं। बदरपुर क्षेत्र में लोगों को अपने दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था जैसे राशन कार्ड आधार कार्ड या अन्य सरकारी कामों के लिए या तो लोगों को कार्यालय जाना पड़ता था या फिर स्थानीय नेताओं से मदद की गुहार लगानी पड़ती थी । इससे छुटकारा दिलाने के लिए उन्होंने बदरपुर दिग्दर्शिका तैयार की है जो 2017 के बाद 2018 में भी निकाला है।। इस दिग्दर्शिका में क्षेत्र से संबंधित अधिकतर कार्यालय व अधिकारियों के टेलीफोन नंबर व उनकी ई मेल आईडी भी उपलब्ध कराई है, जिससे लोगों को  कार्यालय के अनावश्यक चक्कर ना लगाने पड़ें और घऱ बैठे ही समस्या का समाधान हो सके।
   लाल बिहारी लाल जी द्वारा संचालित संस्था लाल कला मंच पूर्वांचल वासियों के लिए छठ पर्व पर लोक संगीत और भजन आधारित विशेष कार्यक्रम भी आयोजित करती है। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए समय-समय पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित करके उनका मार्ग दर्शन भी करते रहते हैं। ट्रू टाइम्स  परिवार की ओऱ से लाल बिहारी लाल जी को जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनायें इस  आशा के साथ कि वह इसी तरह समाज एवं साहित्य की अनवरत सेवा करते रहेगे।

गुरुवार, 20 सितंबर 2018

नवजागरण प्रकाशन द्वारा लाल बिहारी लाल सम्मानित


नवजागरण प्रकाशन द्वारा पुस्तक लोकार्पण एंव सम्मान समारोह आयोजित

  लाल लाल बिहारी लाल साहित्य रत्न व हिंदी सेवी सम्मान से सम्मानित

रवि शंकर 
 


नई दिल्ली। नवजागरण प्रकाशन द्वारा पुस्तकों के लोकार्पण एवं सम्मान समारोह में अतिथि के रुप में वरिष्ठ भारतीय प्रसासनिक सेवा के अधिकारी एवं नई दिल्ली नगर पालिका के सचिव डा. रश्मि सिंह , सेवानिवृत आई.आऱ.ए.एस राम किशोर उपाध्याय ,हिंदी सेवी निवेदिता झा एंव चैन्नई से पधारी हिन्दी सेवी डा. सुधा दिवेदी द्वारा कवि पत्रकार एंव लेखक लाल बिहारी लाल को रचनात्मक सहयोग एवं हिन्दी के लिए सराहनीय कार्य करने हेतु अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गीत किसने गाया जिसके संपादक जामिया मिलिया विश्विद्यालय के हिंदी अधिकारी डा. राजेश कुमार मांझी है, सहित 6 पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के अंत में एक कवि गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें लाल बिहारी लाल, वीणा वादिणी चौबे, डा.राजेश मांझी आदि सहित दर्जनो कवियों ने हिस्सा लिया। संयोजन राजकुमार अनुरागी एवं संचालन कुमारी संध्या ने किया।
   श्री लाल को अनुराधा प्रकाशन,नई दिल्ली द्वारा हाइकू संकलन में संपादकीय मंडल में रखा गया था औऱ इसके लिए लोकार्पण के अवसर पर मुख्य अतिथि रिटायर्ड जज श्री जय भगवान शर्मा एवं अनुराधा प्रकाशन के मुख्य संपादक मनमोहन शर्मा द्वारा लाल को साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया । इस अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से कई साहित्य सेवी भी उपस्थिति थे।
        लाल बिहारी लाल पिछले 25 बर्षों से दिल्ली में नौकरी के साथ-साथ हिंन्दी एवं भोजपुरी की सेवा में लगातार लगे हुए है। लाल बिहारी लाल पिछले 25 बर्षों से दिल्ली में नौकरी के साथ-साथ हिन्दी एवं भोजपुरी की सेवा में लगातार लगे हुए है। पवन हंस लिमिटेड के नोयडा स्थित मुख्यालय में  15 अगस्त 2018 को कविता पाठ के उपरांत भी पवन हंस लि. के अध्यक्ष डा.बी.पी. शर्मा द्वारा. हिंदी सेवी सम्मान से लाल को सम्मानित किया गया । लाल को देश के विभिन्न संस्थाओं द्वारा 100 से ज्यादा पुरस्कार मिल चुके हैं।
   इनकी भोजपुरी कविता क्रांति बी.आर अंबेडकर विश्वविद्याल,,मुजफ्फपुर के स्नातक(बी.ए.) तथा यही कविता नालंदा ओपेन विश्वविद्यालय के स्नातकोतर(एम.ए.)के पाठ्यक्रम में शामिल है। क्रांति कविता विश्व कविता कोष में भी शामिल है। इनके लिखे भोजपुरी गीत टी.सीरीज,एच.एम.वी.,वीनस,रामा ,मैक्स,चंदा, यू.की,प्रज्ञा आदि कंपनियों से बाजार में सैकड़ो गीत उपलब्ध है।  बहुत जल्द इनके सैड सांग हीरा पाठक की आवाज में प्रज्ञा संगीत कंपनी से जान हाजिर बा/ मेरी जान सोना आने वाला है। इनके कई देवी गीत एंव लोक गीत शीघ्र ही विभिन्न कंपनियों से आनेवाले है। हाल ही मे दो लोक गीतों का शूटिंग प्रज्ञा कंपनी के लिए हुआ है। श्री लाल देश के कई पत्र-पत्रिकाओं में हिन्दी तथा भोजपुरी में लिखते है। वही कई पत्र-पत्रिकाओं के संपदकीय मंडल में भी शामिल है।



सोमवार, 10 सितंबर 2018

कवि एंव पत्रकार लाल बिहारी लाल साहित्य रत्न से सम्मानित


 कवि एंव पत्रकार लाल बिहारी लाल भी साहित्य रत्न से सम्मानित
अनुराधा प्रकाशन द्वारा प्रकाशित 4 साझा संकलनों का लोकार्पण





रवि शंकर
नई दिल्ली। चिरप्रतीक्षित-कथा कौमुदी, काव्य कलश, सीप के मोती, और हास्य के रँग, चारों साझा सँकलनों, जिसमें अलग-अलग प्रदेश से साहित्यकार जुड़े हैं,का लोकार्पण आर्य समाज मँदिर,जनकपुरी में किया गया। मुख्य अतिथि रिटायर्ड जज श्री जय भगवान शर्मा , विख्यात गीतकार एवं पटकथा लेखक श्री प्रेम भारद्वाज, वरिष्ठ समाज सेवी श्री बी एस मक्कड़  अनुराधा प्रकाशन के संस्थापक श्री मनमोहन शर्मा शरण, समाज सेवी और अनुराधा प्रकाशन की संरक्षिका एवँ क्रिएटिव डायरेक्टर श्रीमति कविता मल्होत्रा द्वारा चारों पुस्तकों का लोकार्पण किया।
  इस समारोह का कुशल मंच सँचालन हीरेन्द्र चौधरी  ने किया। पूर्व जज साहब जय भगवान शर्मा  ने मनमोहन शर्मा की सराहना करते हुए कहा कि साहित्य में उनके अनूठा योगदान सराहनीय है। साथ ही साथ उन्होने इस तरह के  हिंदी सेवा के लिए  बधाई भी दी। प्रेम भारद्वाज ने विश्वास और माँ के प्रति समर्पित रचनाएँ सुनाकर सबका मन मोह लिया। बी एस मक्कड की उत्साहवर्धक प्रस्तुति ने तो सभागार में उपस्थित सभी को स्तब्ध कर दिया। मनमोहन शर्मा जी ने चारों पुस्तकों पर प्रकाश डालते हुए साझा सँग्रहों से जुड़े सभी रचनाकारों को हार्दिक बधाई दी। कविता जी ने अपनी संवेदनशील शैली में किन्नरों के संवेदनशील मुद्दे पर एक बेहद मर्मस्पर्शी रचना सुनाई।कविता जी ने सभी सहभागियों को उत्कृष्ट लेखन की बधाई देते हुए कहा कि अनुराधा प्रकाशन मानव मूल्यों को समर्पित प्रकाशन है जिसमें राजनीति की कोई जगह नहीं है। इस आयोजन में एक लघु काब्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें कंचन गुप्ता,हरि प्रकाश गुप्ता, कवि एवं पत्रकार लाल बिहारी लाल ने देश भक्ति से ओतप्रोत कविता हमारा हिन्दुस्तान पढ़ी जिसें लोगो ने काफी सराहा गया। इस कड़ी को आगे ब़ढ़ाया जसवंत सिंह गुर्जर,दिनेश कुमार द्रोण आदी ने । हाइकू संकलन सीप के मोती के संपादकीय टीम में लाल बिहारी लाल भी सम्मिलत थे। इस कारण इन्हें साहित्य रत्न से अतिथि जय भगवान शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। काव्य गोष्ठी से होता हुआ सम्मान समारोह के बाद मनमोहन शर्मा ने आये हुए सभी अतिथियों एवं साहित्य प्रेमियों को हार्दिक बधाई दी

सोमवार, 20 अगस्त 2018

72 वे स्वतंत्रता दिवस पर लाल बिहारी लाल सम्मानित


स्वतंत्रता दिवस पर लाल बिहारी लाल सम्मानित
+++++++++++++++++++++++++++++++++



रवि शंकर
नई दिल्ली। 72 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर भारत सरकार के उपक्रम पवन हंस लि. के मुख्यालय नोयडा में झंडोतोलन के बाद एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस कवि सम्मेलन में लाल कला मंच,नई दिल्ली  के सचिव,लेखक एवं कवि लाल बिहारी लाल, सुश्री रश्मी भारद्वाज एंव नवल सिंह निशांत ने भाग लिया । इस अवसर  पर तीनों कवियों ने एक से बढ़कर एक ओज की कवितायें सुनाई। जिसमें संस्था के सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने कविताओं का भरपूर आनंद लिया।  कार्यक्रम के अंत में पवन हंस लि. के अध्यक्ष एंव प्रबंध निदेशक डा. बी.पी. शर्मा ने तीनो कवियों को मोमेंटो एंव 1100 रु. के चेक देकर सम्मानित किया।



लाल बिहारी लाल के दो लोक गीत – लड़ल नजरिया हुए रिलीज


लाल बिहारी लाल के दो लोक गीत – सातों जनम तोहरा से, लड़ल नजर हुए रिलीज
कार्ड्स
(प्रज्ञा म्यूजिक प्रा.लि. कंपनी से बाजार में)
सोनू गुप्ता
नई दिल्ली। कवि,लेखक एंव पत्रकार तथा समाजसेवी लाल बिहारी लाल के दो लोक गीत सातों जनम,तोहरा से लड.ल नजरिया  प्रज्ञा म्यूजिक कंपनी प्रा. लि. से पंकज कुमार के निर्देशन में हेमा हैप्पी एवं राज किशोर की आवाज में रिकार्ड हुआ है।  लाल के हाल ही में दो भोजपुरी लोक गीत आर.एन. फिल्मस् एंड मीडिया कंपनी द्वारा - पिया निरमोही,बलम निरमोही तथा अब त घरे आजा बालमा...रिकार्ड हुए हैं। जिसे स्वर दिया है लोक गायिक कंचन प्रिया ने।  इन गीतों में एक गीत यू ट्युब पर पिया निरमोही,बलम निरमोही  नाम से जारी(रिलीज) कर दिया गया है दूसरा अब त घरे आजा बालमा पर काम तेजी से चल रहा है जो बहुत जल्द यू ट्यूब पर रिलीज होने वाला है।
     लाल बिहारी लाल का हाल ही में लोक गायक राज किशोर की आवाज में टूटे दिल की आवाज तथा इससे पहले भोजपुरी कांवर भजन देवघर में भेंट होई ए जान रिलीज हुआ है। चेद्रसेखर फौजी की आवाज में मैया अंबे को जोत जगा के रिलीज हुआ है । इससे पहले लाल बिहारी लाल टी.सीरीज, एच.एम.वी , वीनस, यू.की. रामा, मैक्स, सोनूटेक, चंदा,गंगा,राजा,एंगल,भारती सहित दर्जनों कंपनियों के खातिर दर्जनों गायक गायिकाओं के लिए सैकड़ों गीत लिख चुके हैं। इनके लिखे कई गीत नब्बे के दशक में काफी हीट हुए जो आज भी बाजारों में खूब चल (बजे) रहे हैं। इनके लिखे हुए गीतों को  गाने वालों में- तारा बानो फैजाबादी,शायरा बानो फैजावादी,नरेन्द्र सागर,संजय प्रभाकर, रमायण सिंह राकेट,सरिता साज,शर्मिला पांडे,जय राम जुल्मी राज किशोर,कंचन प्रिया, रेखा रानी,हेमा हैप्पी वही हिंदी में मो. शफी कुरैसी,हेमा ध्यानी, आदि ने गाया है। इनकी भोजपुरी कविता-क्रांति बिहार के मगध ओपेन विश्वविद्यालय के एम. ए. और अंबेडकर  बिहार विश्वविद्यालय के बी.ए. के पाठ्यक्रम में भी शामिल है। इन्हें भोजपुरी एवं हिंदी साहित्य सेवा के लिए दर्जनों सम्मान मिल चुके है। भोजपुरी भाषा पर गायक मनोज लहरी की आवाज में भी एक गीत रिकार्ड हुआ है। जिसमें संगीत दिया है-अशोक निर्मल जी ने। अबी भोजपुरी कजरी पर काम चल रहा है जो बहुत जल्द रिकार्ड होंगे।